शिवराज जी आपकी सरकार के थोकबंद तबादलों को आप किस उद्योग का नाम देंगे- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Jan 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और मीडिया विभाग अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि काग्रेस की कमलनाथ सरकार पर ट्रांसफर उद्योग चलाने का आरोप लगाने वाले शिवराज सिंह चौहान की 10 महीने की सरकार में तीन हजार से अधिक तबादले हुए है तो क्या भाजपा सरकार भी ट्रांसफर उद्योग चला रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि खरीद फरोख्त कर अलोकतंत्रित तरीकों को अपनाकर पीछे के रास्ते से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई भाजपा की शिवराज सरकार में ट्रांसफर उद्योग के माध्यम से उगाही चल रही है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ की खाट पंचायत पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कसा तंज, कहा- अब तो बस खाट ही बची है

उन्होंने कहा कि बीजेपी का यही चारित्रिक सुशासन है। मुख्यमंत्री प्रदेश में जिस सुशासन की बात करते है वह यही तबादला उद्योग से उपजा सुशासन है जिसके माध्यम से उगाई उद्योग चलाकर भ्रष्ट्राचार को बढावा दिया जा रहा है। प्रदेश का किसान, नौजवान और आम इंसान परेशान है लेकिन भाजपा की शिवराज सरकार उनके लिए काम करने के वजाह तबादला उद्योग में व्यस्त है। शिवराज जी आप कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर तो ट्रांसफर उद्योग के झूठे आरोप लगा सकते है पर आपकी अपनी सरकार में जो थोकबंद तबादले हो रहे है इसे आप किस उद्योग का नाम देंगे यह आपको स्पष्ट करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर