शिवराज के मंत्री का राहुल पर तंज, खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का

By अंकित सिंह | May 21, 2022

लंदन में भारत को लेकर दिए गए बयान पर काग्रेस नेता राहुल गांधी अब भाजपा के निशाने पर आ गए है। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। राहुल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा

 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, बोले- देश में लोग आज भी डरे हुए हैं


विश्वास सारंग ने आगे कहा कि राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के ख़िलाफ़ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी, ट्वीट कर लिखा- मैं उनकी कमी हमेशा महसूस करता हूं


राहुल का भाजपा पर हमला

राहुल ने दावा किया था कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में किरोसिन फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष की भी जिम्मेदारी है, कांग्रेस - जो लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की जरूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार रखे जा सकते हैं पर हम बातचीत कर सकते हैं। लेकिन आज हमें बांटने की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

पति व ससुराल वालों के खिलाफ झूठे पुलिस मामले दर्ज करना क्रूरता : High Court

Rabri Devi ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर महिलाओं को अपमानित करने का लगाया आरोप

Wipro के नए CEO को वेतन, अन्य लाभ के रूप में मिलेगा सालाना करीब 60 लाख डॉलर

Prajwal Revanna Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, जेडीएस ने पार्टी से किया निलंबित