दिग्विजय पर शिवराज का पलटवार, कहा- कांग्रेस फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही

By अंकित सिंह | Jun 12, 2021

दिग्विजय सिंह के फिर से आर्टिकल 370 के लागू किए जाने के बयान को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के साथ-साथ कांग्रेस पर पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा 370 लगाने का पाप किया। कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं कि धारा 370 हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा। कांग्रेस क्या पुनर्विचार करेगी, क्या धारा 370 थोप कर अलगाववाद को हवा देगी। शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह, हम जानते हैं कि आपके मन में धारा 370 हटने का दर्द है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उनके पीछे पूरा देश खड़ा है। शिवराज ने सवाल किया कि क्या दिग्विजय सिंह यह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का विकास और प्रगति न हो? क्या दिग्विजय सिंह यह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा मिले? क्या दिग्विजय सिंह यह नहीं चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अमन और चैन कायम रहे? अक्सर देखा गया है कि दिग्विजय सिंह और पाकिस्तान के नेताओं के वक्तव्य एक समान होते हैं। देशविरोधी ताकतों का समर्थन करना उनकी बहुत पुरानी आदत है। दिग्विजय सिंह ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है। खबरों में बने रहने के लिए वे किसी भी हद को पार कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते