दिग्विजय के बयान पर शिवराज का पलटवार, कहा- अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2020

भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर शिलान्यास की घोषित तिथि को अशुभ मुहुर्त बताने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है।’ पिछले नौ दिनों से भोपाल स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का अपना इलाज करवा रहे चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के नेता, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, आज राम मंदिर के निर्माण के शुभ-अशुभ समय के निर्धारण करने में लगे हैं। अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है।’’ उन्होंने कहा कि देश की जनता बहुत अच्छे से जानती है कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने कभी प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाये। चौहान ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय में (कांग्रेस ने) हलफनामा देकर कहा कि भगवान राम कभी पैदा ही नहीं हुए, यह एक कोरी कल्पना है। मणिशंकर अय्यर जी ने भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर सवाल खड़े किए। कपिल सिब्बल जी ने रामलला के विरुद्ध खड़े होकर सनातन आस्था का अपमान किया। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते