वायुसेना के सफल एयर स्ट्राइक पर बोले शिवराज, आतंकवाद को खोद कर गाड़ देंगे

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायुसेना के सफल ऑपरेशन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आतंकवाद को खोद कर गाड़ देंगे और प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जिसने छेड़ा उसको छोड़ेंगे नहीं। भारतीय वायुसेना के जज्बे को सलाम और प्रणाम। इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने हाऊ द जोश के नारे भी लगाए।

चौहान ने आगे भारतीय वायुसेना के जवानों को बधाई दी और कहा कि आप के शौर्य से हम अभिभूत हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान ने मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे सीमापार कर जैश के बंकरों को तबाह कर दिया। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही वायुसेना प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दे सकते है। इसी मुद्दे को लेकर वायुसेना मुख्यालय में बैठक चल रही है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी