मध्य प्रदेश के बच्चों के मामा शिवराज सिंह चौहान ने कहा तनिष्का के सपनों को साकार किया जाएगा

By दिनेश शुक्ल | Jun 02, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की आठ वर्षीय नन्हीं बच्ची तनिष्का के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होनें यह जिम्मेदारी 'मामा' के रूप में संभाली है। तनिष्का के पापा को खो देने की दुःखद खबर मुख्यमंत्री को जैसे ही मिली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तनिष्का के परिवार को दो लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में सरकार सोनी परिवार के साथ है। परिवार को हर संभव सहायता की जायेगी। परिवार की सुरक्षा के साथ मेरी भांजी तनिष्का के सपनों को साकार किया जाएगा।

तनिष्का के पिता योगेन्द्र सोनी डायल 100 में कार्यरत थे। जिनके परिवार के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे और उनका उपचार किया जा रहा था। योगेन्द्र सोनी को भी क्वारेंटाइन किया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। लेकिन उनकी मृत्यु किडनी फेल्योर के कारण होने से पूरे परिवार में संकट छा गया। वही डायल 100 संचालित करने वाली कम्पनी बी.वी.जी. के पदाधिकारी और रेडियो हेडक्वाटर के अधिकारियों ने प्रभावित परिवार से सम्पर्क कर तात्कालिक रूप से 20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। बी.वी.जी. कम्पनी द्वारा सोनी के परिवार को पी.एफ. की राशि 55 हजार रूपये, ई.एस.आई.सी. की राशि 70 हजार रूपये और मासिक पेंशन 4 हजार रूपये स्वीकृत किये गये, जिसका भुगतान शीघ्र ही किया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा स्वर्गीय योगेन्द्र सोनी की पत्नी को कम्पनी में नौकरी के लिए प्रस्ताव दिया गया है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते