ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परोसी जा रही अश्लील सामग्री पर होना चाहिए सेंसर: मुख्यमंत्री चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही अश्लील सामग्री पर सेंसर होना चाहिए और केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटियों की सुरक्षा, जागरूकता, पोषण, ज्ञान तथा स्वास्थ्य के अनूठे अभियान पंख की यहां शुरुआत करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परोसी जा रही सामग्री अश्लील है। छोटे बच्चों द्वारा इंटरनेट और मोबाइल पर इस अश्लील सामग्री को देखने से दुष्प्रभाव नजर आ रहा है। मोबाइल पर इस तरह की सामग्री देखने के बाद 12 साल के एक लड़के ने छह साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया।’’ 

उन्होंने कहा, बेटियों के साथ अपराध एवं छेड़छाड़ करने वाले तत्वों को सरकार कुचल देगी। ऐसे अपराधियों की सम्पत्ति नष्ट कर दी जाएगी। सजा भी ऐसी देंगे कि जमाना याद करेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विदिशा की एक महिला द्वारा अपने पति के अन्याय के विरूद्ध खड़े होकर उसे कारावास भिजवाने का साहस किए जाने पर बधाई भी दी। इस प्रकरण में पिता द्वारा बेटी के साथ दुराचार किया गया था। पति को सजा के साथ ही महिला को आर्थिक सहायता भी दिलवाई गई। चौहान ने कहा कि ऐसा साहस अन्य महिलाओं को भी दिखाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: हर साल पांच विद्यार्थियों को दिया जाएगा 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम पुरस्कार': मुख्यमंत्री शिवराज 

चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। इन्हें गति प्रदान की जाएगी। आज से प्रारंभ ‘पंख’ अभियान अनूठा है जो बालिकाओं के संरक्षण, जागरण, पोषण, ज्ञान, स्वास्थ्य, स्वच्छता का प्रतीक है। चौहान ने कहा, बेटियां दया, प्रेम, स्नेह, करुणा, ज्ञान, शौर्य हैं। स्त्री-पुरूष में समानता हो, यह बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि बेटियों को अपनी अस्मिता और सम्मान की रक्षा के लिए जूडो-कराटे के प्रशिक्षण के साथ ही कटार या अन्य शस्त्र भी देना चाहिए। चौहान ने कहा कि हमारी न्याय प्रणाली में भी ऐसे सुधार की जरूरत महसूस होती है, जो ऐसे लोगों को मानव अधिकार के नाम पर न बख्शें, जो मनुष्य न होकर बेटी से गलत व्यवहार या अनाचार करने वाले राक्षस हैं। उन्होंनेकहा, मैं इस पक्ष में हूं कि ऐसे व्यक्तियों को फांसी मिले।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup | France vs Morocco | Highlights | फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री, एम्बाप्पे ने की मेसी की बराबरी

Ayatollah Ali Khamenei Life Story | अयातुल्ला अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक, 37 साल तक किया शासन, एक मदरसे के छात्र से ईरान के सर्वोच्च नेता बनने तक का सफर

Monsoon Heavy Rainfall | देश के कई राज्यों में मानसून का कहर, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली