शिवराज सिंह चौहान की चेतावनी, धर्मांतरण और गैरकानूनी गतिविधियाँ मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जबलपुर में एक बिशप के निवास एवं कार्यालय पर छापे में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां और धोखाधड़ी सामने आने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धर्मांतरण या गैरकानूनी गतिविधियाँ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ईओडब्ल्यू अनिमितताओं और गतिविधियों की जांच करेगा। चौहान ने कहा कि अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर आठ सितंबर को ईओडब्ल्यू द्वारा जबलपुर स्थित ‘बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया’ के चेयरमेन एवं बिशप के निवास पर छापा मारा गया।

इसे भी पढ़ें: भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने दिल्ली के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया

चौहान ने कहा, ‘‘ट्रस्ट की संस्थाओं में धोखाधड़ी, कर नहीं चुकाया जाना या नाम परिवर्तित कर ट्रस्ट के दुरुपयोग, स्टाम्प ड्यूटी या लीज के नवीनीकरण में धांधली की शिकायतें भी आई हैं। इन सारे मामलों को भी ईओडब्ल्यू को सौंपा जा रहा है। जिला प्रशासन भी इसकी जाँच करेगा। धर्मांतरण या अन्य गैर-कानूनी गतिविधियाँ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ट्रस्ट की संस्थाओं को जमीन लीज पर देने की शर्तें निर्धारित होती हैं। जमीन शैक्षणिक उद्देश्य, चिकित्सा संबंधी कार्य, अस्पताल और धर्मस्थल के लिए लीज पर दी जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि जिस उद्देश्य के लिए जमीन आवंटित की गई थी उसके बजाय कई स्थान पर इसका व्यवसायीकरण हो रहा है। इसकी जाँच भी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Vadodara Airport पर IndiGo Flight में मची अफरा-तफरी, आधे घंटे तक अंधेरे और उमस में बैठे रहे 160 यात्री, AC भी हुआ ठप

Fuel Prices Hiked In India | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर 90 पैसे की बढ़ोतरी, दो साल बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे दाम

US San Diego Mosque Shooting | सैन डिएगो की मस्जिद में दो किशोरों की गोलीबारी, सुरक्षा गार्ड समेत 3 की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

IPL 2026, SRH vs CSK Match Highlights | ईशान किशन और पैट कमिंस के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में, चेन्नई को 5 विकेट से हराया