मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा - मुझे कोई एक्सक्यूज नहीं चाहिए, गड्ढे खत्म करें

By सुयश भट्ट | Aug 20, 2021

भोपाल। बारी बारिश के चलते भोपाल की सड़कों की हालत खराब होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। दरअसल सड़कों की खराब हालत को लेकर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई। जहां उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार लगाई है।

आपको बता दें कि बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने  सड़कों में गड्ढों को लेकर अफसरों को फटकार लगाई लगते हुए निर्देश दिए कि यह काम जल्द से जल्द हो जाना चाहिए।  बैठक में पीडब्ल्यूडी पीएस, नगरीय प्रशासन पीएस, नगर निगम और सीपीए के अधिकारी मौजूद रह। उन्होंने आगे निर्देश देते हुए कहा कि मुझे कोई एक्सक्यूज नहीं चाहिए, गड्ढे खत्म करें।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल,4 आरोपियों पर लगा देशद्रोह का मामला

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की सड़कें अब एक या दो एजेंसियों के हवाले रहेंगी। सड़कों के लिए बहुत सारी एजेंसियों की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि परंपरा बदल दो और आज तत्काल प्रभाव से सीपीए यानी राजधानी परियोजना प्रशासन (capital project administration) समाप्त किया जाना चाहिए। सरकार को कोई सीपीए की जरुरत नहीं है। दरसअल भोपाल में सड़कें नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए और बीडीए के हवाले हैं।

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती