Shivraj Singh Chouhan ने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की। इसके पहले चौहान ने गोवर्धन पहुंचकर पत्नी सहित गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। मुख्यमंत्री चौहान अपनी पत्नी संग शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे हेलीकॉप्टर से पवन हंस हेलीपैड पर उतरे और वहां से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। चौहान ने मंदिर पहुंच कर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करके पूजा-अर्चना की।इससे पहले वह गोवर्धन पहुंचे और पत्नी साधना सिंह सहित गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath बोले: युवाओं के पास सरकारी नौकरी के अलावा स्टार्टअप और उद्यमिता के भरपूर अवसर

WFI ने जारी किए सख्त Anti Doping दिशानिर्देश, पहलवानों को दी कड़ी चेतावनी

Nepal Floods: छत्तीसगढ़ से जुड़ीं 2 NRI महिलाएं लापता, 7 लोग सुरक्षित

Social Media पर लगाम: Meta का 17 अरब डॉलर का Deal, अब Teen Safety के लिए लागू होंगे बेहद सख्त कानून