शिवराज सिंह बोले मंत्रिमंडल विस्तार की अभी कोई योजना नहीं

By दिनेश शुक्ल | Nov 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। प्रदेश की सत्ता पर शिवराज सिंह चौहान का शासन जारी रहेगा। उपचुनाव में 19 सीटें जीतकर भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि उपचुनाव में शिवराज मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगने लगे हैं। इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना से 4 लोगों की मौत सामने आए 156 नये मामले

गौरतलब है कि उपचुनाव में शिवराज कैबिनेट में मंत्री एंदल सिंह कंसाना, गिरर्राज दंडौतिया और इमरती देवी को हार का सामना करना पड़ा। जबकि तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तीन मंत्री के चुनाव हारने और दो मंत्री के इस्तीफा देने के बाद अब 5 मंत्री पद खाली है। ऐसे में अब सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद मंत्री पदों के लिए विधायक अपने-अपने दावे ठोक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी