शिवाजी पार्क में ही होगी शिवसेना की दशहरा रैली, उद्धव ने पार्टी छोड़कर जाने वालों को बताया ठग

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2022

दशहरा रैली पर शिंदे और उद्धव गुट में जुबानी जंग तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्धव ने साफ किया की शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी। उद्धव ने समर्थकों से भीड़ जुटाने की अपील की है। उधर शिंदे गुट भी शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने पर अड़ा हुआ है। यानी की दशहरा रैली को लेकर दोनों खेमों में तनातनी बढ़ती ही जा रही है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना छोड़कर जाने वालो को ठग बताया है। 

इसे भी पढ़ें: 'डबल इंजन सरकार का एक इंजन नाकाम', फॉक्सकॉन परियोजना के गुजरात जाने पर आदित्य का कटाक्ष

ऐसे में अब सभी की निगाहें बीएमसी पर जाकर टिकी हैं। बीएमसी की तरफ से शिंदे गुट या उद्धव गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत दी जाती है। ज्ञात हो कि इससे पहले जब गणपति विसर्जन था तो दोनों गुट के लोगों का आमना-सामना हुआ था। इसमें शिंदे गुट के विधायक के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी। ऐसे में ऐसी ही नोकझोंक दशहरा रैली के दौरान भी देखने को मिल सकती है।  

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत