ऑल पार्टी डेलिगेशन को लेकर सरकार के साथ खड़ी हुई शिवसेना-UBT, रिजिजू ने उद्धव ठाकरे को किया था फोन

By अंकित सिंह | May 20, 2025

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के बहिष्कार का आह्वान करने के कुछ दिनों बाद, शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी राष्ट्रीय हित में आतंकवाद पर भारत की वैश्विक पहुंच का समर्थन करेगी। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उद्धव ठाकरे को फोन किया था। सेना (यूबीटी) ने यह भी कहा कि केंद्र को अराजकता और कुप्रबंधन से बचने के लिए इन प्रतिनिधिमंडलों के बारे में पार्टियों को सूचित करने के प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने लॉन्‍च की AAP की स्‍टूडेंट विंग, बोले- दिल्ली के सरकारी स्कूलों को BJP ने किया बर्बाद

गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक के घटकों को विभिन्न देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के केंद्र सरकार के कदम का बहिष्कार करना चाहिए था, उन्होंने दावा किया कि वे सरकार द्वारा किए गए पापों और अपराधों का बचाव करेंगे। भारत पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए विभिन्न देशों की राजधानियों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है। सात प्रतिनिधिमंडलों में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर 51 राजनीतिक नेता, सांसद और पूर्व मंत्री शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें