SHO भाजपा समर्थक, बेटे के खिलाफ एक्शन पर भड़के अमानतुल्लाह खान, कहा- क्या पुलिस उसे फांसी देगी?

By अंकित सिंह | Jan 24, 2025

आप विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उनके बेटे अनस की मोटरसाइकिल जब्त करने और उन पर 20,000 रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने के बाद वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। दिल्ली पुलिस ने संशोधित साइलेंसर के साथ मोटरसाइकिल चलाने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में आप विधायक के बेटे अनस सहित दो लोगों के खिलाफ एक सामान्य डायरी (जीडी) प्रविष्टि की। यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम गुरुवार रात गणतंत्र दिवस से पहले जामिया नगर इलाके में सुरक्षा गश्त कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: रची जा रही केजरीवाल की हत्या की साजिश, AAP का बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

पुलिस पर हमला करते हुए आप विधायक ने कहा कि मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया, बल्कि SHO मेरे बेटे को धमका रहा था। वह इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। थानेदार भाजपा समर्थक है इसलिए वह बौखलाया हुआ है। तो क्या हुआ अगर मेरे बेटे के खिलाफ पहले भी मामले थे? क्या पुलिस उसे फाँसी देगी? ये पुलिस क्या है? क्या वे इस व्यवस्था को चलायेंगे? उन्हें कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। क्या उन्हें ये अधिकार है? वह तो महज़ एक SHO हैं। वह क्षेत्र में डकैती, चोरी और यातायात पर ध्यान केंद्रित नहीं करता है। ये SHO इलाके में किसी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार होंगे। 

प्रमुख खबरें

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च