भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद शोएब अख्तर ने सरफराज को जमकर लताड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विश्व कप में भारत से मिली 89 रन से हार के लिये सरफराज अहमद की ‘बेवकूफाना कप्तानी’ को कसूरवार ठहराया।  शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि कोई कप्तान इतना अहमक कैसे हो सकता है। सरफराज को क्या पता नहीं था कि हम लक्ष्य का पीछा करने में कितने कमजोर हैं। आपको पता होना चाहिये कि आपकी ताकत बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी है। उन्होंने कहा कि टास जीतना अहम था लेकिन सरफराज को पहले बल्लेबाजी चुननी चाहिये थी। 

उन्होंने कि आप टास जीतकर आधा मैच तो वही जीत गए लेकिन उसके बाद क्या किया। आपने पूरी कोशिश की कि मैच हार जाये। बेवकूफाना कप्तानी और बेवकूफाना प्रबंधन। शोएब ने कहा कि आप लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाते। 1999 में टीम में इंजमाम, युसूफ, सईद अनवर, शाहिद अफरीदी जैसे बल्लेबाज थे लेकिन 227 रन नहीं बना सके। यह जोखिम लेना ही नहीं चाहिये था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह