कांग्रेस को झटका, अशोक तंवर ने हरियाणा में जजपा के समर्थन का किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2019

नयी दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बुधवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के समर्थन का ऐलान किया और कहा कि पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राज्य की सभी 36 बिरादरी को साथ देना चाहिए। राज्य में मतदान से कुछ दिनों पहले दिल्ली में तंवर ने दुष्यंत की मौजूदगी में जजपा को समर्थन की घोषणा की। गत पांच अक्टूबर को तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस में राहुल गांधी के करीबी नेताओं की  राजनीतिक हत्या  की जा रही है और मेहनत करने वालों की उपेक्षा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को भाजपा नहीं, अपने ही नेता रसातल में बस धकेले चले जा रहे हैं

समर्थन के लिए तंवर का धन्यवाद करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा ‘‘यह साथ केवल विधानसभा चुनाव तक नहीं रहेगा बल्कि आगे भी देश भर में घूम-घूम कर सहयोग जुटाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि आज लड़ाई केवल हरियाणा की नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की है जो अब थमने वाली नहीं है। दिल्ली में रविदास मंदिर का मुद्दा उठाते हुए चौटाला ने कहा, संत रविदास मंदिर मामले में आज भी 96 लोग तिहाड़ जेल में बंद हैं जिनमें से 55 अकेले हरियाणा से हैं। अफसोस की बात यह है कि केंद्र सरकार ने इस घटना के लिए खेद भी नहीं जताया। 

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील