चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को झटका, 4 MLC भाजपा में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Nov 17, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के चार विधान परिषद सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिन सपा नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है उनमें रविशंकर सिंह, नरेंद्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन शामिल हैं। इन नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। बताया जा रहा है कि यह नेता काफी दिनों से अखिलेश यादव से खफा चल रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। इनके आने से भाजपा को ताकत मिली है। आप लोगों से उम्मीद है कि सपा में जो आपके मित्र हैं उनको आप भाजपा में लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों से सपा को मजबूत बनाने वाले, वफादारी निभाने वाले नरेंद्र भाटी आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाटी के पार्टी में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होगी। 

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court