Gaza को खाली कराने के ट्रंप के प्लान को झटका, शक्तिशाली अरब देशों ने सुना दी खरी खरी

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2025

शक्तिशाली अरब देशों ने गाजा से फलस्तीनी लोगों को मिस्र और जॉर्डन स्थानांतरित करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाव को खारिज किया।  मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, फलस्तीनी प्राधिकरण और अरब लीग ने विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वे फिलिस्तीनियों को गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में उनके क्षेत्रों से बाहर ले जाने की किसी भी योजना को खारिज करते हैं। बयान में चेतावनी दी गई कि ऐसी योजनाएं क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डालती हैं, संघर्ष को बढ़ाने का जोखिम उठाती हैं, और इसके लोगों के बीच शांति और सह-अस्तित्व की संभावनाओं को कमजोर करती हैं।

इसे भी पढ़ें: 6 फरवरी तक खुद दें इस्तीफा, 8 महीने की सैलरी पाएं, एलन मस्क के फॉर्मूले से सरकारी कर्मचारियों की छंटनी कर रहे ट्रंप

अरब के बयान में चेतावनी दी गई कि ऐसी योजनाएं क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डालती हैं, संघर्ष को बढ़ाने का जोखिम उठाती हैं, और इसके लोगों के बीच शांति और सह-अस्तित्व की संभावनाओं को कमजोर करती हैं। यह बयान काहिरा में मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के शीर्ष राजनयिकों के साथ-साथ इजरायल के साथ मुख्य संपर्क के रूप में कार्य करने वाले वरिष्ठ फिलिस्तीनी अधिकारी हुसैन अल-शेख और अरब लीग प्रमुख की एक बैठक के बाद आया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह