CM-डिप्टी CM के OSDs में 'जूता कांड'! कर्नाटक भवन में खुलेआम धमकी, जांच के आदेश

By अंकित सिंह | Jul 26, 2025

कर्नाटक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच राजनीतिक खींचतान के बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के सहयोगी कर्नाटक भवन में आपस में भिड़ गए। इस घटना में कर्नाटक भवन के सहायक रेजिडेंट कमिश्नर सी. मोहन कुमार, सिद्धारमैया के विशेष कार्य अधिकारी (एसडीओ) और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के एसडीओ एच. अंजनेया शामिल हैं। दोनों के बीच का विवाद उनके वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँच गया है। अंजनेया ने मांग की है कि सी. मोहन कुमार के खिलाफ विभागीय जाँच की जाए।

इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले कहा था कि उन्हें किसी से झड़प के बारे में पता चला है और वह इसकी समीक्षा करेंगे। हालांकि, मोहन कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जूते से मारने की धमकी नहीं दी थी। कुमार ने कहा, "अंजनेया पहले भी ऑफिस आए थे। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कुछ अनुचित कहा। मुझे ध्यान नहीं आया क्योंकि मैं फ़ोन पर था। वह चले गए। ऑफिस के एक कर्मचारी ने मुझे इस मामले से अवगत कराया। बाद में, मैंने अंजनेया को फ़ोन किया और उनसे स्पष्टीकरण माँगा।"

इसे भी पढ़ें: हाई कोर्ट का कर्नाटक सरकार के लिए फरमान, बेंगलुरु भगदड़ की रिपोर्ट को सार्वजनिक करें

मोहन ने दावा किया कि अंजनेया ने कर्नाटक भवन में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। कुमार ने एएनआई को बताया, "महिला कर्मचारियों ने भी महिला आयोग से इसकी शिकायत की है।" दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे कर्नाटक भवन में हुई झड़प के संबंध में कोई पीसीआर कॉल या शिकायत नहीं मिली है और यदि ऐसी कोई शिकायत दर्ज होती है तो वह उचित कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान