शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन, कुछ दिन पहले कोविड से संक्रमित हुई थीं

By अंकित सिं | Apr 30, 2021

नयी दिल्ली। ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया था और सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया। चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीयप्रतियोगिताएं जीती और यहां तक उनपर एक फिल्म भी बनायी गयी है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है। उन्होंने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। इन दोनों बहनों की जिंदगी पर फिल्म भी बनी हैं। अपने जीवन में उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में कई रुढ़ियों को भी समाप्त किया। घर के पुरुषों ने उनकी निशानेबाजी पर आपत्ति जतायी, लेकिन उनके बेटों, बहुओं और पोते पोतियों ने उनका पूरा साथ दिया। इससे वे घर से निकलकर पास के रेंज में अभ्यास करने के लिये जा पायी। एक बार खेल अपनाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते। ‘शूटर दादी’ ने वरिष्ठ नागरिक वर्ग में कई पुरस्कार भी हासिल किये जिनमें स्त्री शक्ति सम्मान भी शामिल है जिसे स्वयं राष्ट्रपति ने भेंट किया था। 

प्रमुख खबरें

Bihar के पश्चिम चंपारण जिले में बारातियों को ले जा रही जीप ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत

BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन की जगह वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया

यमन के हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में रूस से भारत जा रहे तेल टैंकर को नुकसान

Merry Christmas की असफलता के बाद Katrina Kaif ने भविष्य में फिल्में चुनने की अपनी प्रक्रिया के बारे में बात की