अमेरिका के नाइट क्लब में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक की मौत, 4 जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

हर्टफोर्ड। कनेक्टिकट के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी पॉल सिसेरो ने कहा कि हर्टफोर्ड के साउथ एंड में स्थित मैजेस्टिक लाउंज में रविवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

गोलीबारी में अन्य दो महिलाएं और दो पुरुष भी घायल हुए। उन्होंने कहा कि घायलों में से दो की रविवार को सर्जरी हुई और अन्य दो की हालत स्थिर है। मृतकों और घायलों में से किसी की पहचान उजागर नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: हुवावे से संबंध रखने वाले देशों को अमेरिका की चेतावनी, किया यह बड़ा फैसला

घटना के संबंध में किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया अभी चल रही है इसलिए अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती। शहर के महापौर ल्यूक ब्रोनिन ने रविवार को कहा कि गोलीबारी में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस नाइट क्लब में पहले भी कुछ घटनाएं हुई थीं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा