दादा साहब फाल्के विजेता मोहनलाल ने शुरू की 'दृश्यम 3' की शूटिंग, जॉर्जकुट्टी का इंतजार खत्म!

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2025

मलयालम सिनेमा के प्रशंसित अभिनेता मोहनलाल ने 'दृश्यम' फिल्म की तीसरी किस्त पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू कर दिया है। 22 सितंबर को एक पूजा समारोह के साथ शूटिंग शुरू हुई, जिसकी पुष्टि अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक घोषणा के ज़रिए की। निर्देशक जीतू जोसेफ, निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर और कई अन्य लोगों ने केरल में हुए पूजा समारोह में भाग लिया। जॉर्जकुट्टी की भूमिका में उनकी वापसी ने प्रशंसकों और फिल्म उद्योग दोनों में ही उल्लेखनीय रुचि पैदा की है।

सस्पेंस ही ‘दृश्यम-3’ का रोमांच और आकर्षण 

दृश्यम शृंखला के नए भाग में जॉर्जकुट्टी की अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि जॉर्जकुट्टी कुछ परेशानियां खड़ी करेगा लेकिन मुझे ज्यादा कुछ बताने के लिए मना किया गया है। सस्पेंस ही ‘दृश्यम-3’ का रोमांच और आकर्षण है। मोहनलाल ने कहा कि फिल्म शूटिंग उद्घाटन समारोह के बाद वह दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नयी दिल्ली जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Mardaani 3 New Poster | नवरात्रि के पहले दिन 'मर्दानी 3' का ऐलान, रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौटीं!

दृश्यम-1 (2013) और दृश्यम-2 (2021) पूरे देश में हिट रहीं और इनका पुनर्निर्माण (रीमेक) हिंदी, सिंहला, मंदारिन और कोरियाई सहित कई भाषाओं में किया जा चुका है। निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा कि दर्शकों को ज्यादा उम्मीदें नहीं बल्कि जिज्ञासा लेकर आना चाहिए। यह फिल्म कोई थ्रिलर नहीं बल्कि एक पारिवारिक ड्रामा है, जो पिछले चार साल में जॉर्जकुट्टी के परिवार में आए बदलावों पर केंद्रित है। निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर ने इसे एक अविस्मरणीय दिन बताया। उन्होंने मोहनलाल को पुरस्कार मिलने की घोषणा के तुरंत बाद दृश्यम-3 की शुरुआत के प्रतीकात्मक महत्व पर भी बात की।

प्रमुख खबरें

केरलम में Gyanesh Kumar से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट और इंजीनियर मौत मामले की सतर्कता जांच का समर्थन

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक