कंगना रानौत अभिनीत फिल्म धाकड़ की शूटिंग शनिवार से शुरू, मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर करेंगी शुभारम्भ

By दिनेश शुक्ल | Jan 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक कंगना रानौत अभिनीत एक और फिल्म की शूटिंग शनिवार, 09 जनवरी से शुरू होने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन फिल्म 'धाकड़'' की शूटिंग का शुभारंग हो जाएगा। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इस फिल्म का शुभारंभ करेंगी। इस फिल्म के प्रमुख कलाकार कंगना रानौत, अर्जुन रामपाल (मध्यप्रदेश के मूल निवासी) तथा दिव्या दत्ता हैं। फिल्म के प्रमुख शूटिंग स्थल सारणी (पावर प्लांट), पचमढ़ी एवं भोपाल हैं। लगभग 2 माह में फिल्म की शूटिंग पूरी होगी। सोहम रॉक स्टार एन्टरटेनमेंट प्रा.लि. मुम्बई और ए.के.आई.जी.ए.आई. मोशन पिक्चर मुम्बई निर्माता दीपक मुकुट और फिल्म निर्देशक रजनीश घई के निर्देशन में एक्शन फिल्म 'धाकड़'' की शूटिंग शुरू हो रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 614 नये मामले, 09 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 के अनुसार अब तक किसी भी परियोजना को अनुदान नहीं दिया गया था। मंत्री उषा ठाकुर के कार्यकाल में 'दुर्गामती' फिल्म का प्रथम आवेदन प्राप्त हुआ है। वही  फिल्म 'धाकड़' कंगना रानौत की प्रदेश में निर्मित चौथी फिल्म है। इसके पहले 'रिवाल्वर रानी', 'मणिकर्णिका', 'पंगा' जैसी लोकप्रिय फिल्मों का निर्माण भोपाल, ग्वालियर और महेश्वर में हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां