J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों पर आतंकवादी हमला, मुठभेड़ में एक नागरिक की हुई मौत

By अनुराग गुप्ता | May 15, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई। आतंकवादियों ने शोपियां के तुर्कवागाम में सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम पर गोलीबारी की। जिसका संयुक्त टीम ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान गोलीबारी में एक नागरिक जख्मी हो गया। जिसे तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सेना के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली 

कश्मीरी पंडित पर दागी थी गोलियां

इससे पहले आतंकवादियों ने बडगाम जिले में तहसील कार्यालय के भीतर घुसकर कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट पर गोलियां दागी थी। जिसकी मौत हो गई। जिसको लेकर जम्मू से लेकर कश्मीर तक में विरोध प्रदर्शन हुए। हालांकि सुरक्षाबलों ने कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला 24 घंटे के भीतर ले लिया। सुरक्षाबलों ने हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला