Harsimrat Randhawa Murder: गोलियों से भूना..कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत से हड़कंप, तुरंत एक्टिव हुआ महावाणिज्य दूतावास

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2025

भारत की एक युवा अंतर्राष्ट्रीय छात्रा की ओंटारियो के हैमिल्टन शहर में गैंगलैंड शैली की गोलीबारी के दौरान मौत हो गई है। हैमिल्टन पुलिस ने पीड़िता की पहचान 21 वर्षीय मोहॉक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के रूप में की है। वह काम पर जाने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसे गोली लग गई। पुलिस ने बयान में कहा कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि महिला एक निर्दोष व्यक्ति थी, जो इलाके में गोलीबारी के दौरान चपेट में आ गई। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे घटी, जब पुलिस ने बताया कि वे एक व्यक्ति की हत्या के मामले की जांच कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: Canada के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी हिंसा, दूतावास की दीवारों पर रंग पोते, एक्शन में भारत

बयान के अनुसार जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे रंधावा घायल अवस्था में मिली जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। बयान के अनुसार, घटनास्थल के वीडियो के जरिए जांचकर्ताओं ने पता लगाया कि एक काली कार में सवार यात्री ने एक सफेद कार में बैठे लोगों पर गोली चलाई। इसमें बताया कि दोनों वाहन घटनास्थल से फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के दौरान पास के एक मकान की खिड़की में गोलियां लगी जहां रहने वाले लोग कुछ ही फुट की दूरी पर बैठकर टेलीविजन देख रहे थे। उनमें से कोई घायल नहीं हुआ। 

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्