मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में पड़ी बौछारें

By दिनेश शुक्ल | Nov 18, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग एवं बुंदेलखंड क्षेत्र सहित राजधानी भोपाल के कई हिस्सों में बौछारें पड़ी। वही ग्वालियर-चंबल संभाग के कई क्षेत्रों में तो जोरदार बारिश भी हुई। वहीं, राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे हैं और शाम को बौछारें पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही गुरुवार को भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुआ है। बुधवार को सुबह राजधानी में बादल के साथ धुंध भी छाई रही। इस दौरान विजिबिलटी 3 हजार मीटर रह गई थी। 

इसे भी पढ़ें: तिरूपति बालाजी के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया गौ कैबिनेट गठन का निर्णय, गौ कैबिनेट पर कमलनाथ ने कही ये बात

भोपाल की फिजाओं में गुलाबी ठंड का अहसास अभी भी वापस नहीं लौटा है। आसमान पर बादल छाए रहने के कारण भोपाल और आसपास के इलाकों में रात का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने अभी दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होने के आसार जताए हैं। साथ ही गुरुवार को राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसके साथ ही एक प्रति चक्रवात महाराष्ट्र पर बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से नमी मिलना फिर शुरू हो गई है। इसके चलते बुधवार को राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने लगेंगे। गुरुवार को हल्की बौछारें पडऩे की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव