Shraddha Murder: आज भी नहीं हो सका आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, पुलिस ने बताई ये वजह

By अंकित सिंह | Nov 23, 2022

श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत तो नहीं लगा है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस कहीं ना कहीं इस केस को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जाना था। कोर्ट ने इसके पहले ही इजाजत दे दी थी। हालांकि, आज भी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो पाया। पुलिस की ओर से इसका कारण भी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक आफताब की आज तबियत ठीक नहीं थी। पुलिस को लगता है कि आज अगर टेस्ट किया जाता तो रिपोर्ट प्रभावित हो सकती थी। यही कारण है कि अफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट को अब गुरुवार को किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत, गुजरात की जनसभा में असम के CM ने श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए कही ये बात

वालकर ने शिकायत में कहा था कि आज उसने मेरा गला घोंटकर मारने की कोशिश की। मुझे उसने धमकी दी कि वह मुझे मार डालेगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा। वह पिछले छह महीने से मेरे साथ मारपीट कर रहा है। लेकिन मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। वालकर ने पुलिस से कहा था कि उसके (पूनावाला के) माता-पिता को पता है कि वह मेरे साथ मारपीट करता है और उसने मुझे जान से मारने की कोशिश भी की। हालांकि बाद में श्रद्धा ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी और पुलिस ने मामला बंद कर दिया था। पूनावाला (28) पर अपनी लिव-इन-पार्टनर वालकर (27) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने तथा उन्हें फेंक देने का आरोप है। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते