देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत, गुजरात की जनसभा में असम के CM ने श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए कही ये बात

Assam CM
ANI
अभिनय आकाश । Nov 22 2022 6:15PM

श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आफताब ने शारदा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को क्यों लाया, तो उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे भावुक हैं।

असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने गुजरात के धनसूरा में कहा कि एक व्यक्ति देश में 2-3 शादी कर लेता है, आप क्यों करेंगे इतनी शादी। देश में अगर हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी। इसलिए मैं आज ये बोलता हूं कि देश को समान नागरिक संहिता कानून चाहिए। महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। घर में अगर 1 बेटा और 1 बेटी है तो दोनों को एक समान अधिकार मिलना चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता चाहिए और ये केवल भाजपा ला सकती है, कांग्रेस नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, Nadda और Amit Shah ने किया प्रचार

श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आफताब ने शारदा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को क्यों लाया, तो उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे भावुक हैं। अन्य आफताब-श्रद्धा भी हैं, देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ''आफताब श्रद्धा बहन को मुंबई से ले आया और लव जिहाद के नाम पर उसके 35 टुकड़े कर दिए। और शव को कहां रखा? फ्रिज में। अगर देश को अपनी मां मानने वाला ताकतवर नेता नहीं होगा तो हर शहर में ऐसे आफताब पैदा होंगे और हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, 'इसलिए यह बेहद जरूरी है कि नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार फिर से पीएम बनाया जाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़