Shraddha Murder Case: आफताब को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 28 को हो सकता है नार्को टेस्ट

By अंकित सिंह | Nov 26, 2022

श्रद्धा मर्डर केस को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार जांच कर रही है। आज अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा के हत्यारे आफताब की कोर्ट में पेशी हुई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब तक वह पुलिस हिरासत में था। शनिवार को आफताब की पुलिस रिमांड खत्म हो रही थी। फिलहाल आफताब को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेश किया गया। आफताब अंबेडकर अस्पताल में है। मामले की सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। खबर यह भी है कि जल्द ही आफताब को दिल्ली के तिहाड़ जेल भी भेजा जा सकता है। आपको बता दें कि आफताब पर अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा का हत्या का आरोप है। उसने कोर्ट में बकायदा इसे स्वीकार भी किया है। 

इसे भी पढ़ें: देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत, गुजरात की जनसभा में असम के CM ने श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए कही ये बात

पुलिस के अनुसार, शव को काटने के लिए इस्तेमाल की गई आरी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। इस घटना ने उस समय राजनीतिक मोड़ ले लिया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि कम से कम समय में आरोपी के लिए “कड़ी सजा” सुनिश्चित की जाएगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम प्रेमी द्वारा वालकर की हत्या की घटना का सांप्रदायिक दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट