मां बनने वाली है सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बम्प के साथ शेयर की तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2021

मुंबई। चर्चित गायिका श्रेया घोषाल ने बृहस्पतिवार को जानकारीदी कि वह मां बनने वाली हैं। घोषाल (36) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। गायिका ने फोटो को शीर्षक दिया, ‘‘घर में नया मेहमान आने वाला है। आप सबके साथ यह खबर साझा कर रोमांचित महसूस कर रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए आप सबका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का किया ऐलान

गायिका ने उद्यमी शिलादित्य मुखोपाध्याय (37) से 2015 में शादी की थी। घोषाल ने 2019 की फिल्म ‘कलंक’ के ‘घर मोरे परदेसिया’, 2018 की ‘धड़क’ के शीर्षक गीत, ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) से ‘दीवानी मस्तानी’ और ‘देवदास’ से ‘बैरी पिया’ समेत कई लोकप्रिय गीत गाये हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana