MI से हार के बाद निराश दिखे Shreyas Iyer, बोले- नॉकआउट के लिए अब दोनों मैच जीतने होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2026

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियर प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ लगातार पांचवीं शिकस्त झेलने के बाद स्वीकार किया कि उन्हें नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के लिए अब करो या मरो के अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब की टीम सात मैच के बाद अजेय थी और शीर्ष पर चल रही थी लेकिन लगातार पांचवीं हार के बाद 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह हार पचाना मुश्किल है। मैं किसी एक खास स्थिति पर अंगुली नहीं उठाना चाहता। यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था। उसने (तिलक ने) जबरदस्त पारी खेली और क्षेत्ररक्षण के हिसाब से खेला इसलिए इसका श्रेय उसी को जाता है।’’ पंजाब के कप्तान अय्यर ने अजमुल्लाह उमरजई की सराहना की जिन्होंने डेथ ओवरों में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया।

अय्यर ने कहा, ‘‘एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 170-180 रन बना पाएंगे लेकिन उसने पूरी तरह से मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दिया। 200 रन तक पहुंचना एक काबिले तारीफ प्रदर्शन था।’’ अय्यर ने कहा कि उन्हें दोनों मैच जीतकर नॉटआउट में अपनी जगह पक्की करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगले मौके को लेकर हम निश्चित रूप से उत्साहित हैं। यह दोपहर का मैच है और हमें दोनों मैच जीतने होंगे। हम खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क