श्रेयस अय्यर की कोच मैकुलम से हुई तीखी नोकझोंक, किसी को समझ नहीं आया बैटिंग ऑर्डर

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 30वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। इस मुकाबले को कोलकाता ने अपने नाम कर ही लिया था लेकिन लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने 17वें ओवर में मैच की पूरी काया ही पलट दी। इसके बाद उमेश यादव ने कोलकाता को उबारने की कोशिश भी की लेकिन टीम हाईस्कोरिंग मुकाबले को 7 रन से गंवा बैठी। जिसका अफसोस कप्तान श्रेयस अय्यर को भी है। 

कोलकाता की हार के लिए कोच ब्रैंडन मैकुलम को जिम्मेदार माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जो किसी के भी समझ में नहीं आए और इसका नतीजा यह हुआ कि कोलकाता मैच हार गई। कप्तान श्रेयस अय्यर जब आउट होकर पवेलियन लौटे तो उन्होंने कोच ब्रैंडन मैकुलम के प्रति नाराजगी भी जताई। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

राजस्थान ने पांच विकेट गंवाकर 217 रन बनाए और कोलकाता के सामने 2018 रन का लक्ष्य रखा था। ऐसे में कोच ब्रैंडन मैकुलम ने वेंकटेश अय्यर को 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा। इसके अलावा शिवम मावी को पैट कमिंस से पहले भेज दिया। कोच ब्रैंडन मैकुलम के यह फैसले किसी की समझ में नहीं आए।

हालांकि, यह माना जा सकता है कि सुनील नारायण काफी अच्छे हिटर हैं और उन्होंने कोलकाता के लिए ओपनिंग भी की है। लेकिन फिर वेंकटेश अय्यर को 6 नंबर के लिए क्यों बचाकर रखा गया। उन्हें सुनील नारायण के रनआउट होने के साथ ही उतारा जा सकता था। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। जॉस बटलर ने जड़ा सीजन का दूसरा शतक, कोहली और गेल के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल 

कमेंट्री कर रहे पीयूष चावला ने भी कोच ब्रैंडन मैकुलम के फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि शिवम मावी तो घरेलू क्रिकेट में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं तो फिर उन्हें पैट कमिंस से पहले क्यों भेजा गया। आपको बता दें कि पीयूष चावला कोलकाता टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे