IndvsAus के बीच Border Gavaskar Trophy के दूसरे टेस्ट में श्रेयस अय्यर को मिला मौका, टीम में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2023

नयी दिल्ली। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से उबर गए हैं और उन्हें 17 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अय्यर बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेले थे लेकिन पीठ के निचले हिस्से में सूजन के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे।

भारत नागपुर में पहले टेस्ट मैच में पारी और 132 रन से जीत दर्ज करके चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है। रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी