श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी आठ अप्रैल को, क्रिकेट से चार महीने तक रहेंगे दूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

मुंबई। कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी आठ अप्रैल को होगी। यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गये पहले एकदिवसीय में जॉनी बेयरस्टॉ के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के प्रयास में चोटिल हुआ था। चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस मामले की जानाकरी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘‘ श्रेयस (अय्यर) के चोटिल कंधे का आठ अप्रैल को ऑपरेशन होगा।’’

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी