राम जन्मभूमि परिसर में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी, 25 किलो पंचामृत के साथ फल का लगा भोग

By सत्य प्रकाश | Aug 31, 2021

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर के आस्थान मंदिर में बीदर विराजमान भगवान श्री रामलला के दरबार में देर रात्रि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद में मौजूद सुरक्षा के अधिकारी भगवान के सांकेतिक जन्मोत्सव के गवाह बने। श्री रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास में रात्रि 12:00 बजे भगवान का सांकेतिक जन्म कराया। जिसके बाद सवा कुंटल पंजीरी और 25 किलो पंचामृत के साथ फल और मीठे का भोग लगाया गया।  

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के राज्यपाल ने कहा- राम मंदिर निर्माण में राजस्थान से पत्थरों को लाने का हो रहा कार्य 

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि देर रात्रि श्री राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव मनाया गया इसके लिए पहले भगवान श्री राम लला को स्नान कराए जाने के बाद श्रृंगार का राजा और रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव सांस्कृतिक रूप में कराया गया इस दौरान सवा कुंटल पंजीरी 25 किलो पंचामृत, 12 किलो पेड़ा व फल से भोग लगाया जिसके प्रसाद का वितरण परिसर में मौजूद सुरक्षा के जवानों को दिया गया तो वही बताया कि श्री कृष्ण जन्म अष्टमी का यह प्रसाद अयोध्या सहित कई क्षेत्रों में भी भेजे जाने की योजना श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बनाई है जिसके लिए इस विशेष पैकिंग में इसे भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता