श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के पुरातन वैभव व स्वरूप प्राप्ति के संकल्प के साथ मनाई जा रही है जन्माष्टमी

By नीरज कुमार दुबे | Aug 26, 2024

आज जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और उनके जीवन पर आधारित सुंदर सुंदर झाकियां तो देखने को मिल ही रही हैं साथ ही विभिन्न जगहों पर रासलीलाओं के आयोजन के दौरान राधे राधे और जय श्री कृष्णा की गूंज भी सुनाई दे रही है। आज हर बालक कृष्णा और बालिकाएं राधा बनी हुई हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक में कान्हा को झूले पर झुलाया जा रहा है। विभिन्न आयोजनों में राजनेता भी शिरकत कर रहे हैं। इसी कड़ी में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुँचे और भगवान के दर्शन और पूजन किये।

इसे भी पढ़ें: Krishna Janmashtami का पावन पर्व परंपरागत भक्तिभाव से मनाये जाने के CM Yogi ने दिए निर्देश

जन्माष्टमी की शाम को श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा भरतपुर गेट से परंपरागत शोभायात्रा निकाली गयी जो होलीगेट, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट होते हुए श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पहुंची। हम आपको बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। भगवान के श्रृंगार, पोशाक, मंदिर की साज-सज्जा एवं व्यवस्थाएं नयनाभिराम बनाई गयी हैं। साथ ही जनभावनाओं के अनुरूप इस बार जन्मोत्सव का संकल्प 'श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के पुरातन वैभव व स्वरूप प्राप्ति’ का है। देखा जाये तो यह वह दौर है कि जब मथुरावासी एवं भगवान श्रीकृष्ण के दुनियाभर में फैले करोड़ों भक्तजनों के मन में एक ही कामना है कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर में उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई है, उसी प्रकार, मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर में उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो।

हम आपको बता दें कि मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिला प्रशासन ने जन्मभूमि के सभी संपर्क मार्गो पर जूताघर एवं सामान घर की व्यवस्था की है, इसलिए वे अपने जूते-चप्पल, बैग आदि सामान ठहरने के स्थान पर ही छोड़कर आएं, क्योंकि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रवेश गोविंद नगर स्थित उत्तरी द्वार से मिलेगा और निकासी पूर्वी यानी मुख्य द्वार से होगी। हम आपको यह भी बता दें कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के आसपास एवं मुख्य स्थलों पर चिकित्सा शिविर एवं ‘खोया-पाया’ केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश