श्रीकांत त्यागी को नहीं मिली जमानत, 17 अक्टूबर को अगली सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता श्रीकांत त्यागी की जमानती अर्जी पर अपर शासकीय अधिवक्ता से तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिये कहा है। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने श्रीकांत त्यागी की जमानत की अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 17 अक्टूबर तय की।

इसे भी पढ़ें: श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका हुई खारिज, परिवार से मिलने पहुंचा सपा का डेलिगेशन

उल्लेखनीय है कि एक सोसाइटी के आम रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर कहासुनी के दौरान एक महिला को कथित तौर पर गाली देने और उसके साथ हाथापाई करने के लिए नोएडा पुलिस ने त्यागी को नौ अगस्त को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Australia Bondi Beach Shooting | बॉण्डी बीच पर हुई गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट’ से प्रेरित थी, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया खुलासा

HD Kumaraswamy Birthday: विरासत से सीएम तक, एचडी कुमारस्वामी के 66वें जन्मदिन पर जानें उनके राजनीतिक सफर की खास बातें

Goa Nightclub Fire | गोवा में 25 लोगों को आग में झुलसाने वाले की अब खैर नहीं! थाई अधिकारियों ने लूथरा भाइयों को भारत डिपोर्ट किया

विजय दिवस पर पीएम मोदी ने जवानों के बलिदान-शौर्य का किया नमन, 1971 में आज के ही दिन सेना ने बदल दिया पाकिस्तान का भूगोल