हिमाचल प्रदेश के सिंहगढ़ से श्रीखंड महादेव की यात्रा बहाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सिंहगढ़ से गुरुवार सुबह ‘श्रीखंड महादेव’ की यात्रा बहाल कर दी गई। ग्लेशियर का एक हिस्सा गिरने के बाद यात्रा बुधवार को रोक दी गयी थी। कुल्लू जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सिंहगढ़ आधार शिविर में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि शुरू में तीर्थयात्रियों को पार्वती बाग तक जाने की अनुमति दी गई है। मौसम को देखते हुए आगे मंदिर के दर्शन के लिए अनुमति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त, आचार्य देवव्रत को भेजा गया गुजरात

गौरतलब है कि बुधवार को मंदिर के दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु उस समय घायल हो गए जब ग्लेशियर टूट गया और मंदिर के रास्ते में ढह गया। वहीं महाराष्ट्र के रहने वाले 74 वर्षीयव्यक्ति की हाइपोथर्मिया (अल्पोष्णता) से मौत हो गई थी। ‘शिवलिंग’ समुद्र से 18,750 फुट की ऊंचाई पर हिमालय की गोद में स्थित है। यह 10 दिवसीय श्रीखंड महादेव यात्रा 15 जुलाई को शुरू हुई थी।

चंद्रयान से जुड़ी खबर की जानकारी के लिए वीडियो देखें:

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ ऐसा क्या बोल गए बाइडेन, व्हाइट हाउस को बचाव में उतरना पड़ गया

Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर की जाती है काल भैरव की पूजा-अर्चना, बन रहे 5 शुभ संयोग

Jammu-Kashmir: मिलिए 19 साल के लड़के तजिंदर से जो कश्मीरी गाने गाकर लोगों का करते हैं मनोरंजन

जिस मतदान केंद्र पर कांग्रेस को शून्य वोट, वहां 25 लाख के विकास कार्य कराऊंगा : Kailash Vijayvargiya