श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस गारंटीशुदा रिण-पत्र के जरिए 50 करोड़ डॉलर जुटाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

नयी दिल्ली। संपत्ति के लिए ऋण देने वाली श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह सेक्योर्ड नोट (गारंटीशुदा रिण-पत्र) के जरिए 50 करोड डॉलर (करीब 3,475.50 करोड़) रुपये जुटाएगी। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस ने कहा कि धन का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और अन्य कार्यों पर किया जाएगा।

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने बीएसई को दी गयी जानकारी में कहा है, बॉन्ड निर्गम ली समिति ने दो अरब डॉलर के मध्य अवधिक वैश्विक नोट (रिण-पत्र) कार्यक्रम के तहत 50 करोड़ डॉलर (करीब 3,475.50 करोड़ रुपये) के सुरक्षित नोट जारी करने को अपनी मंजूरी दी है...। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने कहा है कि ये नोट साढ़े तीन साल की अवधि के लिए जारी किये गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: जापान की अदालत ने कार्लोस घोसन की हिरासत अवधि 22 अप्रैल तक बढ़ाई

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह