अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया, गगनयान मिशन को लेकर दुनियाभर में दिलचस्पी है

By रेनू तिवारी | Aug 19, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। शुक्ला, जो 25 जून से 15 जुलाई तक एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन का हिस्सा थे, ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। मोदी ने शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो इसरो अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने हुए थे और अंतरिक्ष यात्री के कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले।

शुक्ला ने कहा, ‘‘भारत के गगनयान मिशन को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं। मेरे मिशन के कई साथी (एक्सिओम-4 मिशन के) इस प्रक्षेपण के बारे में जानना चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मिशन के मेरे कई साथियों ने मुझसे वादा भी लिया कि उन्हें गगनयान मिशन के प्रक्षेपण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। वे हमारे यान में यात्रा करना चाहते थे।’’ वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए 40-50 अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह तैयार करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi To Meet Wang Yi | जयशंकर से बातचीत के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मिलेंगे पीएम मोदी, जानें क्या होगा एजेंडा?

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षाओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मैंने कहा था कि आपका मिशन पहला कदम है।’’ मोदी ने शुक्ला से कहा कि आईएसएस के लिए उनका मिशन भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं में सहायक होगा। भारत की 2027 में अपना पहला मानव अंतरिक्ष यान भेजने तथा 2035 तक खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना है। भारत की 2040 तक चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यात्री उतारने की भी योजना है।

प्रमुख खबरें

Russia पर प्रतिबंध और भारत पर Tariff से जुड़े विधेयक पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अगले सप्ताह मतदान

25th Anniversary of 9/11 Attacks | आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे तक साथ लड़ेंगे भारत-अमेरिका, पेंटागन स्मारक पर भारतीय राजदूत ने दी श्रद्धांजलि

दुनिया पर मंडराया बड़ा एनर्जी क्राइसिस: लाल सागर के रणनीतिक द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी की मुख्य तेल पाइपलाइन ठप!

Love Horoscope For 12 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 12 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन