IND vs ENG: शुभमन गिल का बल्ले से जारी धमाल, शतक जड़कर 54 साल बाद किया किसी भारतीय ने ये कमाल

By Kusum | Jul 05, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का धमाल जारी है। दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ दिया है। गिल ने 129 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इससे पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। इसके साथ ही गिल एक मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन गए हैं। वह सुनील गावस्कर के बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही गिल का टेस्ट करियर का ये आठवां शतक है। 

इससे पहले गिल पहली पारी के दौरान इंग्लैंड की सरजमीं पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजी भी बने थे। उन्होंने सुनील गावस्कर को पछाड़ा जिन्होंने 1979 में ओवल में 221 रन की पारी खेली थी। लीड्स में टेस्ट कप्तान के रूप में अपने डेब्यू मैच में 147 रन बनाने वाले गिल ने जोश टंक की गेंद पर डीप फाइन लेग पर एक रन लेकर पारंपरिक फॉर्मेट में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। 

प्रमुख खबरें

Gen Alpha छात्र सड़कों पर उतरे, जर्जर School Infrastructure के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

Adani Energy को Maharashtra में मिला 4,700 करोड़ का Transmission Project, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा दबदबा

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...