Shubman Gill का धमाका, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, इस मामले में तेंदुलकर से आगे निकले

By अंकित सिंह | Jan 18, 2023

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा है। रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए शुभमन गिल लगातार अच्छी बल्लेबाजी करते रहे। शुभमन गिल ने 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में शुभमन गिल ने 19 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140.54 कर रहा है। शुभमन गिल भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था जिन्होंने हाल में ही 24 साल 145 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

इसे भी पढ़ें: Fun City Srinagar: कड़ाके की सर्दी में युवाओं का भा रहा First Gaming and Food Hub in Kashmir

भारत ने बुधवार को सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (208 रन) के पहले दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गिल ने अपनी पारी के दौरान 149 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और नौ छक्के जमाये। उनके अलावा भारत के लिये रोहित शर्मा ने 34 रन और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने दो दो विकेट हासिल किये। 

प्रमुख खबरें

सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान: 5 वर्षों में कबाड़ बेचकर जुटाए ₹5100 करोड़

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा

जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

ICC Women T20 Rankings: 804 अंकों के साथ टॉप पर श्री चरणी, दीप्ति दूसरे स्थान पर