Sushant Singh Rajput के करीब महसूस करने के लिए केदारनाथ पहुंची बहन Shweta Singh Kirti, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट

By एकता | Jun 02, 2024

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शनिवार को खुलासा किया कि अपने भाई के करीब महसूस करने के लिए उन्होंने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की। इन तस्वीरों में सुशांत की भी कुछ पुरानी फोटो थी, जिनमें वह केदारनाथ मंदिर के आगे ध्यान लगाने वाली मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। श्वेता ने भी अपने भाई की तरह मंदिर के आगे बैठकर ध्यान लगाया। बता दें, 14 जून को अभिनेता की चौथी पुण्यतिथि है।

आखिर में उन्होंने लिखा, 'कल फाटा में इंटरनेट कनेक्शन नहीं था। अपनी कार में बैठे-बैठे मैंने इंस्टाग्राम खोला और अपने फ़ीड में सिर्फ़ एक पोस्ट देखी: केदारनाथ में भाई की एक तस्वीर जिसमें वे एक साधु के साथ थे। मुझे पता था कि मुझे उस साधु से मिलना ही है और भगवान की कृपा से मैं उनसे मिल पाया। मैं संदर्भ के लिए वह तस्वीर संलग्न कर रहा हूँ। ऐसा होने के लिए भगवान का आभारी हूँ।'

इसे भी पढ़ें: Anant & Radhika Pre-Wedding Celebration । पिटबुल और कैटी पेरी ने बांधा सुरों का समा, जान्हवी-शिखर के रोमांटिक पल कैमरे में कैद

बता दें, सुशांत ने 2018 में केदारनाथ धाम में अपनी फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग थी। इस फिल्म से अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआती की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने धाम में काफी समय बिताया था। इस दौरान की तस्वीरें वह अपने सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे।

प्रमुख खबरें

T20 Cricket में Abhishek Sharma ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 1 साल में 10वीं बार हुए शून्य पर आउट

Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

India U19 ने Australia को 6 विकेट से रौंदा, लक्ष्य रायचंदानी के शतक से 3-0 से सीरीज जीती

एक बार शादी के बेहद करीब पहुंचकर क्यों पीछे हट गई थीं Shurti Haasan? खुद खोल दिए सारे राज