Sibal ने भाजपा पर विपक्ष की सरकारों को गिराने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2023

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछले कुछ वर्षों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में विपक्ष की सरकारों को गिराने का आरोप लगाया और कहा कि इस चलन पर रोक के लिए कार्रवाई करने की जिम्मेदारी अब उच्चतम न्यायालय पर है। प्रतिष्ठित अधिवक्ता सिब्बल की ये टिप्पणियां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार और आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने की पृष्ठभूमि में आई हैं। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने पद तथा अन्य चीजों का लालच देकर इन निर्वाचित सरकारों को गिराया : उत्तराखंड (2016), अरुणाचल प्रदेश (2016), कर्नाटक (2019), मध्य प्रदेश (2020), महाराष्ट्र (2022)।’’

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन