सिब्बल की दावत बढ़ा देगी कांग्रेस की टेंशन, जी-23 के नेताओं ने दिखाना शुरू किया अपना दम

By अंकित सिंह | Aug 14, 2021

देश की सबसे पुरानी पार्टी और विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस खुद को सत्तापक्ष को घेरने की कोशिश में लगातार दिख रही है। लेकिन उसके लिए भी परिस्थितियां हाल फिलहाल के दिनों में सही नहीं चल रही। अध्यक्ष पद से राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद सोनिया गांधी फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही हैं। हालांकि समय-समय पर पार्टी के कुछ दिग्गज नेताओं के द्वारा पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग की जाती है। उन दिग्गज नेताओं का यह भी दावा रहता है संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद का चुनाव हो। माना जाता है कि यह नेता वह है जो फिलहाल गांधी परिवार से खफा-खफा से हैं। इन नेताओं के ग्रुप को जी-23 का नाम दिया गया है। जी-23 उन नेताओं का समूह है जो पिछले साल पत्र लिखकर सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद के चुनाव कराने की मांग की थी। साथ ही साथ कई बड़े बदलाव की भी बात कही थी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बंद हुआ ट्विटर अकाउंट फिर खुला

विश्लेषक बता रहे हैं कि कपिल सिब्बल की यह दाव राहुल गांधी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। विपक्षी एकजुटता को लेकर की जा रही कवायद के सामने जी-23 के दिग्गज नेता ने एक बड़ी लकीर खींच दी है। यह भी माना जा रहा है कि फिलहाल जी-23 के नेता चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं। हालांकि हाल में ही हमने देखा था कि जी-23 के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद और राहुल गांधी कश्मीर में एक मंच पर एक साथ नजर आए थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जी-23 के नेता एक दूसरे से मुलाकात का सिलसिला बढ़ा सकते हैं। लेकिन यह मुलाकात या संपर्क छोटे-छोटे समूहों या फिर वन-टू-वन होगी।

इसे भी पढ़ें: खुद को कभी तृणमूल तो कभी भाजपा का बता रहे मुकुल रॉय, भ्रम में जनता पर विश्लेषकों का दावा कुछ और

कपिल सिब्बल के दावत में कई और नेता शामिल नहीं हुए थे। हालांकि उन तमाम नेताओं के साथ कपिल सिब्बल के संबंध बने हुए हैं। वह उनसे लगातार संपर्क में है और आने वाले दिनों में मुलाकात का भी प्लान है। माना जा रहा है कि यह ग्रुप आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करने में लगा है। लेकिन इसका अहम एजेंडा 2024 का चुनाव रहने वाला है। सवाल यह है कि आखिर कपिल सिब्बल ने अपने जन्मदिन पर ऐसा क्यों किया? इसके पीछे जानकार कुछ अलग क्रोनोलॉजी बता रहे हैं। राहुल गांधी ने 10 अगस्त 2019 को इस्तीफा दिया था। उसके बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष चुनी गई थीं। अगस्त के पहले हफ्ते में ही 2020 में जी- 23 के नेता कांग्रेस लीडरशिप से  पूर्णकालिक अध्यक्ष मसले को लेकर सवाल उठाते हुए चिट्ठी लिखी थी। इस घटना के 1 साल हो चुके हैं और इसे याद दिलाने के लिए एक बार फिर से 10 अगस्त से ठीक 1 दिन पहले जी- 23 का अहम चेहरा माने जाने वाले कपिल सिब्बल ने दावत दे दी है। 

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub