सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे अभी जापान में भारत के राजदूत है और दोनों स्थानों पर यह दायित्व साथ- साथ संभालेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी सिबी जार्ज अभी जापान में भारत के राजदूत हैं और उन्हें इसके साथ मार्शल आईलैंड में भी भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे तोक्यो में स्थित रहेंगे। मंत्रालय ने कहा कि वे जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Varun Gandhi को लेकर बोले राहुल गांधी, हमारी विचारधारा अलग-अलग, मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress