सिद्धारमैया का आरोप, हमारी सरकार को अस्थिर करना चाहती है BJP-JDS, डीके शिवकुमार ने भी लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Aug 09, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीकेशिवकुमार ने आज मैसूर में कांग्रेस की 'जन आंदोलन यात्रा' को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा-जेडीएस पर हमला करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि वे राजभवन के माध्यम से मेरे खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और जद (एस) के नेता कहते हैं कि मैंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके जमीन आवंटित करवाई। लेकिन, अगर आपने अपने कार्यकाल के दौरान जमीन आवंटित की तो मैं कैसे दोषी हूं? 

इसे भी पढ़ें: POCSO case: सिद्धारमैया पर येदियुरप्पा का पलटवार, बोले- कोर्ट से सच्चाई सामने आएगी, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इस दौरान कहा कि हम सिद्धारमैया के साथ हैं, कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी है। हम फिर से कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रज्वल रेवन्ना के मामले में एचडी कुमारस्वामी ने जो कहा, उसे साझा करेंगे। जेडीएस पार्टी हाईकमान ने उनके किसी भी विधायक को आगे नहीं बढ़ने दिया। उन सभी को कष्ट सहना पड़ा। भाजपा और जेडीएस कांग्रेस के स्तंभों को हिला नहीं सकते। आप जो भी साजिश कर रहे हैं, उसके लिए चामुंडेश्वरी आपको कभी माफ नहीं करेगी...हमारी लड़ाई अन्याय और गरीब विरोधी लोगों के खिलाफ है। वे (भाजपा और जेडीएस) सरकार को अस्थिर करने के लिए हर संभव गलत तरीके आजमा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात