सिद्धरमैया का दावा, भाजपा नहीं चाहती थी कि पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती थी कि पुडुचेरी में जब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो ऐसे में वहां कांग्रेस नीत वी नारायणसामी की सरकार रहे। वह केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में विश्वास मत से पहले आज नारायणसामी की सरकार गिरने पर प्रतिक्रिया जता रहे थे। पुडुचेरी में कांग्रेस विधायकों और द्रमुक के एक विधायक द्वारा हाल में दिए गए इस्तीफों के कारण गठबंधन की सरकार अल्पमत में आ गई थी। 

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, कहा- सत्ता के लिये किसी भी हद तक जा सकती है पार्टी

मेंगलुरू में संवाददाताओं से बात करते हुए सिद्धरमैया ने आरोप लगाए कि कांग्रेसविधायकों को खरीदा गया और चुनाव का सामना करने के बजाए उनसे इस्तीफा दिलवाया गया। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘अब नारायणसामी मुख्यमंत्री हैं। लक्ष्य उनको हटाने का है ताकि उनके सत्ता में रहते चुनाव नहीं हो सके। यह चीजों को करने का अलोकतांत्रिक तरीका है।’’ अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलीसाई सुंदरराजन से मुलाकात की और अपनी चार सदस्यीय कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया।

प्रमुख खबरें

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े