अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, कहा- सत्ता के लिये किसी भी हद तक जा सकती है पार्टी

Ashok Gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुडुचेरी में सरकार गिराने के लिये अनैतिक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पुडुचेरी में सरकार गिराने के लिये अनैतिक तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। गहलोत ने सोमवार को सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘पुडुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी।’’

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने कहा- मुझे राज्यपाल पर दया आती है... भाजपा ने माफी की मांग की

उन्होंने कहा, ‘‘पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़