Siddaramaiah ने सबसे लंबे समय तक कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहकर इतिहास रचा, देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) देवराज उर्स को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक राज्य का मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड बुधवार को अपने नाम कर लिया। मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यकाल के दौरान सिद्धरमैया (77) ने छह जनवरी को 2,792 दिन तक मुख्यमंत्री रहने के उर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी।

अपने दूसरे कार्यकाल में, 20 मई 2023 से अब तक, उन्होंने 963 दिन पूरे कर लिए हैं। सिद्धरमैया ने कहा कि उन्होंने कोई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए राजनीति में कदम नहीं रखा, सिद्धारमैया ने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान के हाथ में है। इसबीच उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने यह उपलब्धि हासिल करने पर सिद्धरमैया को “बधाई” दी। सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले कई मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने भी उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा होने का विश्वास जताया है।

सिद्धरमैया के प्रशंसकों और समर्थकों ने पूरे राज्य में दावतें आयोजित करते हुए इस उपलब्धि का जश्न मनाया है। इनमें से कई दावतों में उनका पसंदीदा व्यंजन ‘नाटी कोली’ (देसी मुर्गा) भी परोसा गया।

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन